कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के बनवारी टोला में सोमवार को गन्ने के खेत में युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान नादह गांव निवासी राजेंद्र चौहान (45) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजेंद्र 19 जून को बनवारी टोला में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था। सोमवार को बनवारी टोला स्थित एक गन्ने के खेत में उनका शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की।