कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र में वर्ष 2012 में स्थापित एक स्वतंत्रता सेनानी स्मारक को तोड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने वर्तमान सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे शहीदों का अपमान बताया है। धरने को संबोधित करते हुए राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह स्मारक देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की स्मृति में बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सत्ताधारी पार्टी और सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के विरोधी मानसिकता के साथ कार्य कर रही है।