कसया थाना क्षेत्र के शाहपुर कुरमौटा के सरेह में एक युवक पर एक हिंसक जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। दूसरे दिन हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से गठित टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खोजबीन कर रही हैं। तो वहीं ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। काफी संख्या में टीम के साथ गांव के युवा खोजने में मदद कर रहे हैं। मौके पर रेंजर कसया जयंत सिंह राणा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। गठित टीम मौके पर मौजूद है।