कुशीनगर जिले के ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डा दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस एवं 'विश्व बंधुत्व' दिवस के अवसर पर 'रक्तदान महादान शिविर' का आयोजन किया गया। कुशीनगर संचालिका बीके मीरा दीदी के मार्गदर्शन में दर्जनों बीके भाई बहनों ने रक्त दान किया। यह कार्यक्रम संयुक्त जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।