विकास खण्ड मोतीचक के गांव बेदूपार इण्टर कालेज के प्रांगण में माँ सोनमती देवी स्थान के सामने सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मोतीचक, सुकरौली ,हाटा, कप्तानगंज, रामकोला विकास खण्डों से जुड़े 237 जोड़ों जिसमें 16 मुस्लिम जोडो ने पवित्र विवाह बंधन में बंधकर नया जीवन शुरू किया। जहां मंगल गीतों, वेद मंत्रों और शहनाई की धुनों के बीच पूरा माहौल आनंदमय रहा।