फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

थाना मंझनपुर में आवेदिका पार्वती देवी द्वारा सूचना दी गई कि उनके जेठ लालचंद्र सोनकर जो ग्राम नारा के रहने वाले हैं। ये नारा मोड़ पर अपनी बाइक ठीक करवाने गए थे। वहां पर गांव के ही दो व्यक्ति जिनके नाम वीरेंद्र एवं मनोज सोनकर हैं। इन लोगों द्वारा मेरे जेठ के साथ मारपीट की गई है। प्राप्त सूचना पर थाना मंझनपुर पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। आज सुबह यह सूचना प्राप्त हुई कि इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई एवं पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराएं तरमीम करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें