मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोर्रो गांव निवासी सर्राफा कारोबारी गोलू पुत्र तेज प्रताप पर रविवार की सुबह बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। नकाबपोश बदमाश पहले से ही खदेरी नदी पुल पर दो बाइक पर पांच नकाबपोश बदमाश घात लगाए बैठे थे। जैसे ही बाइक से फैजीपुर बाजार दुकान जाने के लिए निकले दीपक वर्मा मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बांए कंधे को रेंगते हुए निकल गई। इसके बाद बदमाश कारोबारी से आभूषण से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।