सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमलीगांव में शुक्रवार रात पति के लिए खाना लेकर डेरा पर जा रही महिला का शव रास्ते में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि मृतक महिला के गले में काला स्याह निशान होने के साथ ही उसके मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन करना शुरू कर दिया है।