पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चिरैयानाला निवासी भुवनपति कुशवाहा पुत्र महावीर कुशवाहा किसानी करते है। उन्होंने अतिरिक्त आय के लिए मावेशियों को भी पाल रखा है। उनकी पत्नी सरिता देवी, दो बेटे अंचल और चंचल मां के साथ आठ महीने पहले भरवारी के सिंघिया गांव मायका में पिता झग्गड़ के घर चले गए थे।