प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरामुफ्ती के परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस में शनिवार सुबह संदिग्ध दशा आग लग गई। आग की लपटों ने थोड़ी ही देर में एंबुलेंस को अपनी आगोश में ले लिया। एंबुलेंस जलती देख मौके पर जुटे लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरामुफ्ती चिकित्सा प्रभारी डा. बालेंद्र सिंह ने बताया कि दो पुरानी एंबुलेंस परिसर में काफी दिनों से महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी की गई थी। दोनो ए चलने की हालत में नहीं थी। उन्होंने जिला सुपरवाइजर एम्बुलेस नितिन श्रीवास्तव से कई बार एम्बुलेंस को परिसर से हटाने लिए कहा था। बावजूद इसके सुपरवाइजर ने एम्बुलेंस को नहीं ले गए। शनिवार सुबह महुआ के पेड़ की गिरी सूखी पत्तियों में संदिग्ध दशा में आग लग गई। पेड़ की गिरी सूखी पत्तियों के जरिये आग ने दोनो एम्बुलेंस को चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में आग की लापटों से दोनों एम्बुलेंस धू-धू कर जलने लगी। मौके पर जुटे स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों एम्बुलेंस जलकर राख हो गई।