कौशाम्बी लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहने के बाद तीसरी बार भी भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए विनोद सोनकर के द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए एक कथित बयान पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इसी क्रम में कथित बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपना जनेऊ और माला उतारने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। वीडियो में युवक यह कहते हुए नजर आ रहा है कि जब तक सांसद रहेंगे तब तक वह कंठी और माला धारण नहीं करेगा।