कौशाम्बी संसदीय सीट से सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में पहुंचे केशव ने का हेलीकॉप्टर से उतरने पर भाजपा नेताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्रीराम से अपने भाषण की शुरुआत की। सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सैनी कस्बे में स्थित कृषि मैदान में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर तीखा हमला बोला। केशव ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ये सारी पार्टियां आईसीयू में हैं।