फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, एक आरक्षी की हालत गंभीर

कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने वारंटी समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इचौली निवासी शिवम केशरवानी के खिलाफ थाना गंज, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में गांजा तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। विशेष न्यायालय एनडीपीएस ने 28 फरवरी को शिवम केशरवानी और सिराथू निवासी आकाश उर्फ मास्टर की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। वारंट तामील कराने के लिए पुलिस कमिश्नर रायपुर से अनुमति मिलने के बाद थाना गंज की टीम शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें