फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीडीओ और बीएसए ने बच्चों के साथ निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान के प्रति किया जागरूक

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य विकास अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को नेवादा ब्लॉक के अमिरसा गांव में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों व बच्चों के साथ घर- घर मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस बीच बच्चों ने नारे लगाकर लोगों से मतदान की अपील की। चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान कराने के लिए व मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ रवि किशोर त्रिवेदी और बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय अमिरसा एवं कंपोजिट विद्यालय डहिया द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। सभी ने मतदाता शपथ ग्रहण की और साथ ही गांव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश भी दिया। यह भी बताया कि मतदान द्वारा ही हम योग्य और सक्षम प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। जो लोकसभा में जाकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें