फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिली लाश

कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गनेशपुर गांव के पास नहर किनारे मिला। इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खरपरा गांव निवासी आवेश पुत्र हरिचंद्र के रूप में हुई है। मृतक के पिता हरिचंद्र ने बताया कि उनका बेटा आवेश शनिवार सुबह 11 बजे से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर की, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। हरिचंद्र के अनुसार जब वे गुमशुदगी की तहरीर देने कोतवाली गए, तब उन्हें आवेश का शव मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें