फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में दौड़ाई बाइक, युवक की हादसे में गई जान

अरुन पाराशर Updated Thu, 15 Jan 2026 11:24 PM IST

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात नशे की हालत में बाइक से घर जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सोरोंजी कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव मल्लाह नगर निवासी रक्षपाल (55) पुत्र शंकर और अरविंद (35) पुत्र वैद्य रमन लाल कश्यप बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर नगरिया से अपने घर लौट रहे थे। दोनों नशे की हालत में थे। इस दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरोंजी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बाइक चला रहे रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अरविंद को चोटें आई थीं, उसका उपचार किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें