फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मनरेगा कार्ड धारकों के लिए कांग्रेस ने लगाई चौपाल

अरुन पाराशर Updated Thu, 15 Jan 2026 10:36 PM IST

कासगंज में कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को गांव गिरधरपुर, नमैनी और भड़पुरा में मनरेगा कार्ड धारकों के लिए चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मजदूरों की समस्या को सुना गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए मनरेगा कानून को वर्तमान भाजपा सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। नए कानून के तहत मजदूरों के काम करने और न्यूनतम मजदूरी पाने के अधिकार छीने जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को दरकिनार करके काम ठेकेदारों को दिया जा रहा है और राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी मजदूरों की व्यथा सुनने और उनके हक के लिए लड़ने के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है। 8 घंटे के काम के बाद मात्र 250 रुपये मिलते हैं और पूरा 100 दिन का काम भी नहीं मिलता। उन्होंने हाथ उठाकर मनरेगा योजना को दोबारा बहाल करने का समर्थन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें