फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में बढ़ा गंगा का जलस्तर, नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी मुश्किलें

अरुन पाराशर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:55 PM IST

कासगंज में गंगा में बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पूर्व हरिद्वार और बिजनौर से छोड़े गए हाईफ्लड लेवल के पानी का प्रवाह नरौरा बैराज से भी बढ़ गया है। बढ़ा हुआ पानी कछला ब्रिज तक आने लगा है और यह खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। जिले में प्रभावित इलाकों के खेतों में पानी भरा हुआ है। खेतों में बाढ़ का पानी भरने कारण दो से ढाई हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलें जलमग्न हो गईं हैं। किसानों को बड़े नुकसान की चिंता सता रही है। नरौरा से 24 घंटे पूर्व दो लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह चल रहा था। अब यह प्रवाह बढ़कर तीन लाख के आंकड़े को पार कर गया है। कादरगंज का कच्चा मनरेगा बांध पानी के बहाव के चलते कट गया है। ऐसी स्थिति में जिले में बाढ़ के हालात और विकराल हो सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें