फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक निधि से यात्रियों के लिए बनाया गया जो प्रतीक्षालय, अब है उसका ये हाल....

कासगंज के सिढ़पुरा-अमांपुर मार्ग पर पिआऊ के पास विधायक निधि से निर्मित प्रतीक्षालय पिछले दो महीने से जर्जर स्थिति में पड़ा है। इस प्रतीक्षालय में प्रतिदिन यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं, लेकिन टूटे हुए हिस्सों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। धूप और बारिश से बचने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर इस खस्ताहाल प्रतीक्षालय की शरण लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री रोडवेज बसों, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों से सफर करते हैं। प्रतीक्षालय का उपयोग पिथनपुर, मोर्चा, लक्षमन नगला, हर्राजपुर, पिलखुनी आदि गांवों के यात्री करते हैं, जो यहां से अपने गंतव्य के लिए वाहन का इंतजार करते हैं। सिढ़पुरा से अमांपुर और कासगंज जाने वाला यह मुख्य मार्ग है, जिसके चलते इस प्रतीक्षालय की खस्ता हालत चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि विधायक निधि से बने इस प्रतीक्षालय की ओर न तो किसी सरकारी प्रतिनिधि ने ध्यान दिया और न ही किसी अधिकारी ने। लोगों की मांग है कि इस प्रतीक्षालय की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें