फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में दो समुदाय में टकराव...लहरा रोड पर दुकानें रहीं बंद, पीएसी-पुलिस तैनात

कासगंज के सोरोंजी में लहरा रोड पर दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष के मामले के बाद जहां पुलिस अलर्ट पर है वहीं कारोबारी दहशत में हैं। दहशत के चलते लहरा रोड पर दुकानें बंद रहीं। कारोबारी भयभीत नजर आए। लहरा रोड पर पीएसी के साथ पुलिस पिकेट तैनात की गई है। डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और स्थिति का जायजा लिया। डीएम, एसपी ने भ्रमण करते हुए घटना के बारे में लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। जो भी शांतिभंग करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। एसपी अंकिता शर्मा ने लोगों से कहा कि पुलिस की प्राथमिकता शांति व्यवस्था, सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिन लोगों ने शांति व्यवस्था को दूषित किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। वहीं पीएसी को भी अलर्ट रहने को निर्देशित किया। कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र ने लहरा रोड व आस पास के इलाके में ड्रोन से निगरानी कराई। उन्होंने ड्रोन से घरों की छतों की भी फुटेज देखी कि कहीं घरों की छतों पर पत्थर, बोतल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री एकत्रित तो नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें