फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिक्षा की शक्ति गरीबी की बेड़ियां तोड़ने में सक्षम

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 03:08 PM IST

कासगंज के गंजडुंडवारा में गौशाला रोड स्थित क्यू एच इंटर कालेज मे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन को समाज मे मानक शिक्षा के महत्व और गरीबी उन्नमूलन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं पूर्व प्रोफेसर पनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी,नई दिल्ली डॉ. सैयद एस. हुसैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुतुब आलम ने किया। गोष्ठी के सम्बोधन से पूर्व सर्वप्रथम विधालय के प्रबंधक अब्दुल वकील अहमद ने मुख्य अतिथि का फूलो का गुलदस्ता भेट कर अभिनंदन किया। उन्होंने विधार्थियो का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सैयद एस. हुसैन ने कहाँ कि मै भी कस्बे के एच एन इंटर कालेज का छात्र रहा हूँ।केवल शिक्षा की शक्ति से ही मैंने जीवन मे सफलता प्राप्त की है,लेकिन समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं ,जो शिक्षा के महत्व से परिचित नहीं हैं।शिक्षा हमें जागरूक बनाती है, हमारे सामाजिक और आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाती है। शिक्षित व्यक्ति अपने आप का तो भला करता है ही साथ में वह अच्छे बुरे की परख आसानी से कर पाता है।शिक्षा से हमारे मानसिकता का ज्यादा विकास होता है।जिसके कारण शिक्षित व्यक्ति को रोजगार के कई अवसर प्राप्त होते हैं।जिससे वह अपने आर्थिक स्तर में सुधार ला सकता है।गरीबी उन्मूलन के लिए प्रत्येक इन्सान का शिक्षित होना अति आवश्यक हैं।अशिक्षित ही गरीब होते हैं।पढ़े-लिखे तो किसी तरह भी काम ढूंढ कर अपना जीवनयापन आसानी से कर सकते हैं।इसलिए जीवन मे पढऩा बहुत जरूरी हैं।इस दौरान उन्होन डा० एपीजी अब्दुल कलाम सहित कई महान लोगों के उदाहरण दिए।जिन्होने केवल शिक्षा के माध्यम से गरीबी की बेडियो को तोड़ नये आयाम स्थापित किए।उन्होने विधार्थिया को मोबाइल से दूरी एवं धर्म से नही केवल शिक्षा से वास्ता रखने की सलाह भी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें