तीर्थनगरी में चल रहे प्रांतीय मार्गशीर्ष मेले को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ रही है। जबकि शहरी क्षेत्र के लोग रात में मेले की रौनक का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। पूरे मेला परिसर में सतरंगी रोशनी से सराबोर है। हरि की पौड़ी और क्षेत्राधीश वराह मंदिर की मनोहारी छटा लोगों को आकर्षित कर रही है। श्रद्धालु सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रहे हैं।दूरदराज से आए श्रद्धालु पहले हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान कर भगवान वराह को प्रसाद अर्पित कर मनौतियां मांग रहे हैं। मार्गशीर्ष मास में शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। लोग परिक्रमा करते हुए ओम जय गंगे और ओम जय वराह के जयकारे लगा रहे हैं।