फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कासगंज में आग लगने से तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, घर के लिंटर को भेदते हुए दूर खेत में गिरा

उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार की देर शाम खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। वह घर के लिंटर को भेदते हुए छत के रास्ते दूर खेत में जा गिरा। धमाका सुनकर गांव में दहशत फैल गई। रसोई में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से छप्पर भी जल गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के किशोरपुर गांव की है। गांव निवासी किशनपाल की पत्नी घर पर खाना बनाने के लिए रसोई में गई। जैसे ही उन्होंने चूल्हे में आग जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते देख उनकी पत्नी ने चीख पुकार मचा दी। वह भागकर रसोई के बाहर निकल आईं। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। छप्पर में आग पकड़ ली। रसोई में रखा सामान जल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें