कासगंज कोतवाली में पुलिसकर्मियों के उस समय होश उड़ गए, जब मां-बेटे ने एक साथ पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों किसी मामले की शिकायत लेकर आए थे। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर ये कदम उठाया। पुलिस ने माचिस की तीली जलाने से पहले ही दोनों को पकड़ लिया।