फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में ऑनर किलिंग...प्रेमी के साथ गई किशोरी तो परिजन ने हत्या कर जलाया शव

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले किशोरी घर के पास रहने वाले प्रेमी के साथ चली गई थी। शनिवार की शाम किशोरी के परिजन दोनों को आगरा से ढूंढ कर वापस ले आए। इसके बाद दोनों को गांव में 100 मीटर के फासले पर बने अलग-अलग घरों में बंद करके उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि किशोरी के परिजन ने रात में किशोरी की हत्या करके उसके शव को जला दिया। प्रेमी के भाई ने रविवार की सुबह घटना की सूचना यूपी 112 को दी तो ढोलना थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पानी डालकर चिता की आग को बुझाया, फिर बचे हुए अवशेषों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ऑनर किलिंग की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सीओ सदर आंचल चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के प्रधान प्रतिनिधि, किशोरी के प्रेमी और उसके भाई से पूछताछ की। किशोरी के घर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना के बाद से किशोरी के परिजन गायब है। घर पर ताला लगा था। इसे खुलवाकर जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि किशोरी की हत्या करके परिजन ने शव को जला दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिता को बुझाकर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। तीन टीमें गठित की गई है। परिजन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें