कासगंज के अमांपुर थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के पास से करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की।