फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में बड़ी घटना...परिवार के पांच लोगों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

अरुन पाराशर Updated Sat, 21 Feb 2026 08:23 PM IST

कासगंज के अमांपुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिले हैं। मकान के जंगले से देखने पर सत्यवीर का शव फांसी पर लटका मिला है। जबकि पत्नी व बच्चे मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर प्रवेश किया। सत्यवीर का शव लटका हुआ था जबकि पत्नी रामश्री, बेटी प्राची एवं आकांक्षा एवं बेटे गिरीश का शव नीचे मिला। घटनी की सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। बताया गया कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं। घटना स्थल के बाहर काफी भीड़ एकत्रित है। पुलिस ने घर में अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया है। माैत का अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें