कासगंज में गंगा का बढ़ा हुआ जलस्तर लगातार परेशानी का कारण बनता जा रहा है। जहां कई गांव के किसानों की फसल में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहीं खादर के आवागमन के रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं। नरौरा बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने से जिले में मीडियम फ्लड के हालात बन गए हैं। गंगा पर बने कच्चे बांधों के कटने का खतरा बढ़ गया हैं। सिंचाई विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पटियाली के एसडीएम आतिश कुमार ने कादरगंज इलाके में निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क किया, वही राजस्व कर्मियों को स्थिति पर नजर बनाएं रखने के निर्देश दिए हैं।