फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुलंदशहर सड़क हादसा...नौ लोगों की हुई मौत, कासगंज के इन दो गांव पर टूटा दुखों का पहाड़

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में हुए सड़क हादसे में एक और घायल की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 9 पहुंच गई है। वहीं 44 लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। ये हादास नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास हुआ। कासगंज कोतवाली सोरों जी क्षेत्र के गांव रफातपुर और मिलकिनिया से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। घायलों में से एक और की मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो चीत्कार मच गया। गांव के कुछ लोग बुलंदशहर के लिए रवाना हुए हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें