फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सामूहिक विवाह समारोह में 97 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

कासगंज के विकासखंडों और निकाय क्षेत्र के 97 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इन जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का वादा करते हुए सात फेरे लिए। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। सदर विकासखंड में 35 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ जबकि अमांपुर विकासखंड में 62 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इन 97 जोड़ों में विकासखंड कासगंज के 14, सोरोंजी के 15, अमांपुर के 9, सहावर के 8, पटियाली के 2, गंजडुंडवारा के 11, सिढ़पुरा के 11, नगरीय निकाय कासगंज के 4 एवं बिलराम के 2 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सदर विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड,़ वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एसडीएम सुशांत सांवरे आदि मौजूद रहे। वहीं अमांपुर में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने नवदंपत्तियों को उपहार बांटे और आर्शीवाद दिया। इस दौरान पीडी विकल कुमार, बीडीओ श्रेति गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सामूहिक विवाह समारोह में पुलिस के भी कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें