कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन के पिता और परिवार को धमकी मिली है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मोटरबाइक से आए दो लोगों ने मृतक चंदन के पिता को धमकाया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। हालांकि चंदन के परिवार की सुरक्षा के लिए एक गार्ड और गनर को तैनात कर दिया गया है।