फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ डे पार्टी के बाद बिल भुगतान न करने पर युवकों ने रेस्टोरेंट में किया बवाल

शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 10:29 PM IST

सिविल लाइंस के बैठक रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में शनिवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर बवाल किया। वहां के कर्मचारियों को रॉड और बेल्ट लेकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब एक घंटे तक चले मारपीट और तोड़फोड़ के घटनाक्रम में तीन कर्मचारी और दो युवक घायल हो गए। यह विवाद बर्ड डे पार्टी के बाद बिल भुगतान न करने को लेकर हुआ। पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। युवक रसूखदार और संभ्रांत परिवारों के हैं। सिविल लाइंस निवासी नितिन गुप्ता का डीजी गर्ल्स कॉलेज के सामने रेस्टोरेंट है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आजाद नगर निवासी आदित्य त्रिपाठी और उसके दोस्त लाल बंगला निवासी पीयूष जायसवाल ने रेस्टोरेंट में दो कमरे बुक कराए थे। शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों 8-10 दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने पहुंचे। इस दौरान उन लोगों ने रेस्टोरेंट के तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 305 में जमकर शराब पी। आरोप है कि देर रात करीब डेढ़ बजे वह लोग रेस्टोरेंट से निकलने लगे तो वेटर ने उन लोगों से बिल का भुगतान करने के लिए कहा तो वह लोग गालीगलौज करने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें