फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में ब्वायलर टैंक के पानी से युवक झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी स्थित एक कत्था फैक्टरी में शनिवार को ब्वायलर टैंक से गर्म पानी गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शाहजहांपुर के भंडारी गांव का मूल निवासी शिवकुमार यहां सहजनी में रहता है। सहजनी के एक कत्था फैक्टरी में काम करता है। शनिवार को काम करने के दौरान उस पर ब्वायलर टैंक का पानी गिर गया, जिससे वह झुलस गया। युवक की पत्नी खुशबू ने बताया कि फैक्टरी मालिक द्वारा उनकी कोई मदद नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें