फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजी के विवाद में युवक की डंडों से पीटकर हत्या, घर से 50 मीटर दूर हुई घटना

कस्बे के नौबस्ता पूर्वी मोहल्ले में गुरुवार की देर शाम नशेबाजी के विवाद में युवक की साथियों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। परिजनो ने साथ लेकर गए चारों युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मृतक के घर से 50 मीटर दूरी पर हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नौबस्ता पूर्वी निवासी राजबहादुर का पुत्र मोहित पाण्डेय (23) गुरुवार की देर शाम अपने साथियों के साथ घर से निकला था। उसके बाद घर से 50 मीटर दूर स्थित रसूलिया तालाब के पास नशेबाजी में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनो का आरोप है कि विवाद होने पर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मोहित को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में मौजूद परिजन लोहा सिंह उर्फ दिलशाद, ननकऊ, सोनेलाल व गुड्डू पर डंडे से मारकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें