फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की कार से कुचलकर मौत, ब्रेकर बनवाने की मांगकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Shikha Pandey Updated Tue, 28 Apr 2026 08:30 PM IST

घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में मंगलवार को बड़े भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गई। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसा होने से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं हादसे से नाराज परिजनो व ग्रामीणों ने कार को पकड़ने व ब्रेकर बनवाने की मांग कर जाम लगा दिया। बाद में आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण मान गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेजपुर गांव निवासी अजय सैनी (23) के बड़े भाई की शादी पांच मई को होनी है। पिता शिवराम ने बताया कि अजय रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड बांटकर बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के अन्दर पंचायत भवन के पास पहुंचा ही था कि कार ने बाइक को टक्कर मार दी और गिरे युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक कार समेत फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार काले रंग की कार से हादसा हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वो ब्रेकर बनवाए जाने व हादसा कर भागी कार को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन देने पर जाम खत्म कर दिया। नंदना चौकी इंचार्ज बादाम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें