फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने के दाैरान जलकुंभी में फंसा युवक, डूबने से मौत

कोतवाली गंगाघाट के आजादनगर में धोबिन पुलिया तालाब में नहाने के दौरान जलकुंभी में युवक का पैर फंसने से वह डूब गया। माैके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। मृतक आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुत्र स्व. लक्ष्मण आजादनगर निवासी नीरज निषाद (32) मंगलवार सुबह धोबिन पुलिया तालाब की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोपहर बाद वह तालाब में नहाने के लिए उतरा था। तालाब की जलकुंभी में उसका पैर फंस गया जिसकी वजह से वह दलदल में चला गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह डूब गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें