गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथपुरम और ऋषिनगर मोड़ के बीच लखनऊ-कानपुर रेल ट्रैक के पास रविवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर करीब 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आसपास लोगों से पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पश्चिमी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि संभव है कि सुबह कोहरे की वजह से मालगाड़ी न दिखने से युवक उसकी चपेट में आ गया। कुछ लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से वह यहां कूड़ा कचरा बीनते देखा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच के साथ पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।