फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी की लिफ्ट के दरवाजे में गर्दन फंसने से मजदूर की मौत

नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में रविवार शाम अंडरगार्मेंट्स की फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की गर्दन लिफ्ट में फंसने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांचकर फायर ब्रिगेड टीम की मदद से शव को बामुश्किल बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि के-ब्लॉक किदवईनगर निवासी आनंद अग्रवाल की हंसपुरम आवास-विकास योजना-2 में अंडर गार्मेंट्स की फैक्टरी है। फैक्टरी में बाबूपुरवा के बगाही भट्ठा निवासी पवन पासवान (19) मजदूरी करता था। मंगलवार शाम करीब छह बजे पवन कपड़े की गाठों को ऊपरी मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट में रख रहा था। तभी अचानक लिफ्ट का दरवाजा झटके से बंद हो गया। उसकी गर्दन लिफ्ट में अंदर की तरफ फंसी रह गई। बाकी शरीर बाहर ही रहा। लिफ्ट के ऊपर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें