गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास राजीव नगर खंती के पास रेलवे की जमीन पर अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे की कार्यदायी एजेंसी की ओर से रेलवे स्टेशन को हाईटेक करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। होली पर बंद काम 18 दिन बाद गुरुवार से फिर शुरू हुआ है। पहले ही दिन कार्य के दौरान एक मिट्टी लदा डंपर कार्यस्थल पर पलटते बचा। डंपर चालक ने कूदकर जान बचाई। गया गनीमत रही डंपर पलटा नहीं। रेलवे स्टेशन पर दूसरी तीन मंजिला बिल्डिंग बनाए जाने के साथ ही, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म विस्तारी करण, हाईटेक आरक्षण केंद्र, पुस्तकालय, पार्किंग स्थल, कैंटीन आदि का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए तेजी से कार्य रेलवे की ओर से कराया जा रहा है। होली पर्व के दौरान काम करने वाले मजदूर अपने घरों को चले गए थे जो अब लौट आए है। करीब 18 दिनों से कार्य बंद था जो गुरुवार से शुरू हो गया है। ठेकेदार ने बताया कि 650 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल बनाई जानी है जिसमें आधा कार्य पूरा हो चुका है।