रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के क्रम में शुक्रवार से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वारा, प्लेटफार्म समेत आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए जाएंगे। सभी कैमरे नाइटविजन विद वायस के साथ लगाए जाएंगे। इनकी मॉनीटरिंग उन्नाव रेलवे स्टेशन से होगी जहां तीन माह तक डाटा सुरक्षित रहेगा। रेलवे की रेलटेल कंपनी की ओर से रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वारा से सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। कंपनी के सुपरवाइजर शिवा ने बताया कि तीन दिनों तक कैमरे लगाने का कार्य यहां होगा। इसमें प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म एक के दोनों छोर व लाइन नंबर दो के अलावा रेलवे क्रॉसिंग छोर कैमरे लगाए जाएंगे। सभी कैमरे एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक की फिल्म कैप्चर कर सकेगें जबकि 100 मीटर तक की दूरी की आवाजें भी रिकॉर्ड हो सकेंगी। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जा रहा है। इससे संदिग्ध यात्रियों पर निगाह रखने के साथ ही हर प्रतिक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी।