फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: कोतवाली में दिखी महिला सशक्तिकरण की ताकत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कोतवाली में महिला सशक्तिकरण की ताकत दिखाई दी। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान हुआ। कमिश्नरी पुलिस की ओर से कोतवाली में कार्यक्रम हुआ जिसमें डॉक्टर, शिक्षक, प्रोफेसर, पुलिस, प्रशासन, अधिवक्ता, पत्रकार, उद्यमिता के क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। एडीसीपी लाइन शिवा सिंह, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. नीना सिंह, पीपीएन कॉलेज की प्रो. सुमन, एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, अधिवक्ता दिशा अरोड़ा ने विचार व्यक्त किए। महिलाओं को पुलिस की हेल्पलाइन, मिशन शक्ति, साइबर अपराध समेत अन्य जानकारियां दी गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहनों की रैली निकाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें