मूसानगर कस्बा के एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज की महिला प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने डांडिया, समूह नृत्य, एकल नृत्य प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया। संरक्षक मंडल कृष्णा देवी गुप्ता, रमाकांती, सुधा गुप्ता, श्रवण कुमारी, उमा गुप्ता, रानी गुप्ता ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राधा-कृष्ण की झांकी सजाकर झूला झुलाकर गीत गाए। गणेश वंदना के साथ अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। महिलाएं अपने साथ लड्डू गोपाल लेकर पहुंची। यहां पर विधि विधान के साथ पूजन किया। सभी महिलाओं ने हरा परिधान पहना हुआ था।