फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, पति फरार

शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Dec 2025 11:02 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्म नगर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह महिला का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। चेहरे और गले में चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी नशे के लती थे, आए दिन आपस में झगड़ते थे। घटना के बाद से पति फरार है। ब्रह्म नगर मोहल्ले में सोनू व उसकी पत्नी कुलिका (30) कानपुर के किदवई नगर निवासी विजय मिश्रा के मकान में किराये पर रहते थे। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला होने पर बरामदे मेें कुलिका का शव पड़ा देखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। दोपहर में मौके पर पहुंचे मकान मालिक विजय मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि घर में पति-पत्नी अकेले रहते थे और किसी से मतलब नहीं रखते थे। एक देसी प्रजाति का कुत्ता भी पाल रखा था, जो घटना के समय में घर पर ही मिला। उधर, शाम को एसपी जय प्रकाश सिंह व सीओ सिटी दीपक यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी की। इस दौरान फोरेसिंक टीम ने भी फोटो और वीडियोग्राफी कराते हुए साक्ष्य जुटाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें