कानपुर। काकादेव क्षेत्र में कुलवंती अस्पताल के पास शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के चलते अचानक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में एक ऑटो आ गया। ऑटो में उस समय करीब 4 से 5 लोग सवार थे। हादसे में सवार दो सगी बहनें—जमुना देवी (62) और राजकुमारी—के साथ जमुना देवी की बेटी ज्योत्सना भी मौजूद थीं। पेड़ गिरने से जमुना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी ज्योत्सना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए स्वरूप नगर स्थित मधुराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।