फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से महिला व एक बकरी घायल

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म में बुधवार की भोर पहर करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला तथा एक बकरी झुलस गई। इसके साथ ही मकान में भी दरारें आई हैं तथा पास खड़े नीम का पेड़ भी बुरी तरह से झुलस गया। डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म के रहने वाले शिवदास निषाद ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर भाभी रामबाई पति सांवलिया निषाद उम्र करीब 50 वर्ष लेटी हुई थी। तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ उनके बगल में खड़ी नीम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें भाभी रामबाई तथा एक पास में बंधी बकरी भी झुलस गई है। जब सुबह देखा गया तो मकान के मुख्य दरवाजे के पास भी दरारें आ गई है तथा पास खड़ा नीम का पेड़ भी बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस द्वारा झुलसी महिला को उपचार हेतु सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है जहां पर उपचार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें