पनकी कटरा के कंपोजिट विद्यालय जाने वाले रास्ते में जलभराव, गंदगी और सड़क धंस गई है। यह वही विद्यालय है जहां पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी ने निरीक्षण किया था। जब रास्ते ही अच्छे नहीं होंगे तो बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। रास्ते में भरे बरसात के पानी के कारण स्कूल जाते समय बच्चों की यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है।