फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में झरने की तरह बहने लगा पानी, उतर गए यात्री

बारिश में रोडवेज बसों से झरने की तरह पानी बह रहा है। सोशल मीडिया पर खस्ताहाल रोडवेज बसों के वीडियो वायरल हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सोशल मीडिया पर 54 सेकेंड और 38 सेकेंड के दो वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में दावा किया गया है कि बस का नंबर 2351 गोरखपुर जाती है। झकरकटी बस अड्डे में सवारियां भरने के दौरान बारिश हो गई जिसके बाद बस की छत दो जगह से टपकने लगी और यात्री बस से उतर गए। दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि बस का नंबर 1871 है। बस की फर्श में पानी नजर आ रहा है, जबकि सवारियां कुर्सियों के ऊपर पैर रख कर बैठी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अन्य वीडियो में बस के अंदर ड्राइवर सीट के बगल की खिड़की से पानी झरने की तरह अंदर बहता नजर आया। जानकारी के मुताबिक, बस का नंबर 2348 है जो कानपुर से गोरखपुर जा रही है, बाराबंकी पहुंचने पर बारिश शुरू हो गई जिसके बाद पानी अंदर आने लगा। वीडियो में चालक ने दावा किया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन बसों की मरम्मत नहीं हुई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, हालांकि बात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें