फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा उफनाई गंगा नदी का पानी

शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Aug 2025 08:59 PM IST

हरिद्वार और नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा। शनिवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर के करीब 111.990 मीटर पर पहुंच गया है। इसके चलते पश्चिमी गंगाघाट के नदी के किनारे बसे मोहल्लों में पानी पहुंचने लगा है। गोताखोर मोहल्ले में नावों से आवागमन हो रहा। यहां प्रशासन की ओर से तीन नावें लगाई गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 111.680 मीटर पर रहा। शनिवार शाम छह बजे बढ़कर 111.990 मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में जलस्तर 31 सेंटीमीटर बढ़ा। प्रति घंटे डेढ़ सेंटीमीटर के हिसाब से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, उफनाई गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट के गोताखार, कर्बला, हुसैन नगर, चंपापुरवा कटरी क्षेत्र में पानी घुसने से करीब 20 से अधिक परिवार जलभराव के बीच गुजर बसर कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि रोजमर्रा के कामकाज नाव से निपटाए जा रहे हैं। ज्यादा दिक्कत होने से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें