गोपीनाथपुरम बस्ती की शाखा वसुंधरा प्रभात के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पथ संचलन किया। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर अंबिका प्रसाद मेमोरियल स्कूल होते हुए पुनः गोपीनाथपुरम स्थित स्कूल पहुंचा। यहां पर नगर संघचालक अंजनी अग्निहोत्री, अवनीश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, शिवम, नीरज, नवीन, पंकज, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।