वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में यूपी रीजनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और कानपुर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने कराटे के विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया गया।